शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मोटर्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, गोदरेज इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और गेल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, गोदरेज इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और गेल शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - गेल इंडिया, पिडीलाइट इंडस्ट्रीज, यूनाइटेड स्पिरिट्स, यूनाइटेड ब्रेवरीज, कमिंस इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, एनसीसी, कोचिन शिपयार्ड, एमओआईएल, गुजरात अल्कलीज, वी-मार्ट रिटेल, कावेरी सीड, एलटी फूड्स, ग्रेन्यूल्स इंडिया, जेएमसी प्रोजेक्ट्स, रैमको इंडस्ट्रीज, सुंदरम फाइनेंस होल्डिंग, अजमेरा रियल्टी, मैंगलोर केमिकल्स, आंध्र पेट्रो और गोकलदास एक्सपोर्ट्स
टाटा मोटर्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 50% घट कर 2,175 करोड़ रुपये रह गया।
बिनानी सीमेंट - कंपनी के लेनदारों की आज होने वाली बैठक रद्द हो गयी।
रैमको सीमेंट्स - कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 108 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
शालीमार पेंट्स - शालीमार पेंट्स ने 300 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस - कंपनी ने डिबेंचरों के माध्यम से 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
एनएलसी इंडिया - कंपनी ने तमिलनाडु में 500 मेगावाट की सौर पीवी परियोजना में 300 मेगावाट का शुभारंभ किया।
गोदरेज इंडस्ट्रीज - कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 46 करोड़ रुपये के मुकाबले 199 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
एस्ट्राजेनेका फार्मा - एस्ट्राजेनेका फार्मा और इसके तीन पूर्व कर्मचारियों पर सेबी ने जुर्माना लगाया।
फाइजर - फाइजर ने एंटीबायोटिक दवाओं की 18 लाख शीशियाँ वापस मंगायीं।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज - कंपनी ने विस्तार के लिए 13,327 करोड़ रुपये के पूँजीगत निवेश की योजना बनायी। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख