शेयर मंथन में खोजें

विलय की खबर से उछला एमसीएक्स (MCX) का शेयर

खबरों के अनुसार स्वतंत्र कमोडिटी सूचकांक एमसीएक्स (MCX) की प्रमुख बाजार सूचकांक एनएसई (NSE) के साथ विलय योजना पर वार्ता चल रही है।

खबर है कि दोनों कंपनियाँ इसी महीने जल्द से जल्द बाजार नियामक के पास आवेदन भी कर सकती हैं। जानकारों का मानना है कि विलय से एमसीएक्स और एनएसएई दोनों की इक्विटी तथा कमोडिटी में स्थिति मजबूत होगी। इस खबर का एमसीएक्स के शेयर पर अच्छा प्रभाव दिख रहा है।
बीएसई में एमसीएक्स का शेयर 719.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 735.10 रुपये पर खुला और 774.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 10.50 बजे के आस-पास यह 34.70 रुपये या 4.82% की बढ़ोतरी के साथ 754.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख