शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की 1,387 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना

सरकारी तेल-गैस कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) अगले 2-3 वर्षों में 1,387 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी यह निवेश आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में करेगी। कंपनी इनमें 827 करोड़ रुपये आंध्र प्रदेश और 560 करोड़ रुपये तेलंगाना में लगायेगी। इंडियन ऑयल अत्याधुनिक तेल टर्मिनल, ग्रीनफील्ड परियोजनाएँ औप पाइनलाइन परियोजनाओं की स्थापना करेगी। इस खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 156.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 157.00 रुपये पर खुला और शुरुआती सत्र में ही तेजी से 162.00 रुपये तक चढ़ा। साढ़े 11 बजे के आस-पास यह 3.00 रुपये या 1.92% की बढ़ोतरी के साथ 159.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख