शेयर मंथन में खोजें

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को मिला 1,738 करोड़ रुपये का ठेका

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को 1,738.44 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका उत्तर प्रदेश में सिद्धि गणेशपुर से संसारपुर खंड में 42.7 किमी लंबे लखनऊ के चौथे पैकेज (गाजीपुर छह लेन एक्सेस नियंत्रित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना) के लिए मिला है।
बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर 172.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 177.70 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। साढ़े 12 बजे के आस-पास यह 0.70 रुपये या 0.40% की बढ़ोतरी के साथ 173.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख