शेयर मंथन में खोजें

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को एनएचएआई से मिला 85 करोड़ रुपये का ठेका

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) से 85.05 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को एक वर्षीय यह ठेका अथूर टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह के लिए मिला है, जो कि तमिलनाडु राज्य में एनएच -45 पर स्थित है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एमईपी इन्फ्रा का शेयर 0.80 रुपये या 0.99% की गिरावट के साथ 80.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 148.00 रुपये और निचला स्तर 63.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख