शेयर मंथन में खोजें

सरकार के विकास को गति देने वाले कदमों से तय होगी बाजार की चाल

नीलेश शाह
प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कोटक म्यूचुअल फंड
बाजार की दृष्टि से राजनीतिक अनिश्चितता का दूर होना हमेशा स्वागत योग्य है।

लोकसभा चुनाव 2019 पर जनादेश एक स्थिर सरकार चुनने में मतदाताओं की परिपक्वता को दर्शाता है। अनिश्चितता के पीछे छूट जाने के साथ ही बाजार निवेश को बढ़ावा देने और खपत को सहारा देने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदमों पर ध्यान केंद्रित करेग, जिसमें नरमी देखने को मिल रही है।
बाजार की नजर पिछले कार्यकाल में रखी गयी नींव पर निर्माण करने के लिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल पर है। भारत के पास कम मुद्रास्फीति, बेहतर कर अनुपालन, राजकोषीय बुद्धिमानी, उच्च एफडीआई और प्रबंधनीय चालू खाता घाटे (यदि तेल मौजूदा स्तरों पर रहता है) के रूप में अच्छी व्यापक अर्थव्यवस्था है। बाजार को उम्मीद है कि निवेश में फिर से तेजी लाने और उपभोग वृद्धि को सहारा देने जैसी कुछ चुनौतियों से निपटने के लिए विकास को उच्च स्तर तक पहुँचाने के लिए मंच तैयार है। बाजार मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल से भारतीय जीडीपी विकास के स्तर को वर्तमान 7% के स्तर से उच्च स्तर (महत्वाकांक्षी दोहरे अंक में वृद्धि) में बदलने की उम्मीद कर रहा है।
अगले कुछ वर्षों में बाजार को दोहरे अंकों में आय में वृद्धि की उम्मीद है। जोखिम-इनाम के दृष्टिकोण से बाजार नाजुक रूप से संतुलित है। बाजार की दिशा विकास को गति देने के लिए सरकार द्वारा उठाये जाने वाले कदमों पर निर्भर करेगी। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख