Stock Market Analysis : बाजार में तेजी क्या बनते-बनते अटक गयी? पंकज पांडेय से बातचीत
भारतीय शेयर बाजार ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया, पर उसके बाद अटकता दिख रहा है। तो क्या चुनावी तेजी (Election Rally) शुरू होते-होते अटक गयी, या अभी यह तेजी बनने वाली है?
भारतीय शेयर बाजार ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया, पर उसके बाद अटकता दिख रहा है। तो क्या चुनावी तेजी (Election Rally) शुरू होते-होते अटक गयी, या अभी यह तेजी बनने वाली है?
Expert Pratik Agarwal: देश जैसे-जैसे तरक्की करेगा, उसी तरह से शेयर बाजार में भी नये-नये शिखर देखने को मिलेंगे। हमारा मानना है कि मूल्य विकास के पीछे-पीछे चलता है। इसलिए जहाँ भी विकास होगा, मूल्य उसके अनुपात में बढ़ेगा। जैसे 90 के दशक में हमें सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री मिली थी, जिसमें काफी लंबे समय तक काफी अच्छी तरक्की देखने को मिली और उसके हिसाब से स्टॉक में भी खूब मुनाफा लोगों ने कमाया।
Expert Vikas Sethi: मिडकैप-स्मॉलकैप स्टॉक में तेजी की जहाँ तक बात है, तो ये काफी हद तक स्टॉक की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। अच्छी गुणवत्ता वाले, दमदार कंपनी के स्टॉक में हल्की-फुल्की उठा-पटक देखने को मिल सकती है।
Expert Sandeep Jain: मुझे लगता है कि 4 जून के आसपास बाजार में काफी अस्थिरता रहेगी। ऐसे में कारोबारियों के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। लंबी अवधि के निवेशक बाजार में बने रह सकते हैं, उनके लिए कोई दिक्कत नहीं है। हालाँकि मुझे नहीं लगता है कि चुनाव नतीजों में बहुत चौंकाने वाला कोई परिणाम आयेगा।
Expert Vikas Sethi: लार्जकैप स्टॉक में मेरा फोकस बैंकों पर है और इसमें निजी क्षेत्र का प्रमुख बैंक एचडीएफसी बैंक मुझे वर्तमान स्तरों पर बहुत अच्छा दिख रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक अच्छे स्तरों पर है और एचडीएफसी बैंक के साथ ही इसमें भी खरीदारी करने की सलाह है।