शेयर मंथन में खोजें

पूरा हुआ टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) का विलय

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) का विलय हो गया है।

आज से दोनों कंपनियाँ एक कंपनी बन गयीं हैं। इसका नाम टेक महिंद्रा होगा। कंपनी का नया लोगो भी जारी किया गया है। इसके साथ ही अब टेक महिंद्रा देश की पाँचवी सबसे बड़ी आईटी कंपनी बन गयी है। 

गौरतलब है कि टेक महिंद्रा और महिंद्रा सत्यम के बोर्ड निदेशकों ने 21 मार्च 2012 को इस विलय की मंजूरी दी थी। इसके बाद मुंबई उच्च न्यायालय से भी विलय को हरी झंडी दिखा दी गयी थी। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी 11 जून 2013 को विलय को मंजूरी दे दी।
इस खबर के बाद शेयर बाजार में टेक महिंद्रा के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। दोपहर 1:30 बजे 1.29% की बढ़त के साथ यह 1,012.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"