शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड 14000 करोड़ रुपये के बॉण्ड करेगी जारी

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड बॉण्ड के माध्यम से 14000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी ने इस सन्दर्भ में अपने अंशधारकों से सहमति भी प्राप्त कर ली है। कंपनी यह रकम आठ किश्तों में जुटायेगी जिसमें प्रत्येक किश्त 2000 करोड़ रुपये की होगी।
कंपनी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी के अंशधारकों ने कंपनी की उधार सीमा बढ़ाने पर भी मुहर लगा दी है। कंपनी की उधार सीमा 1.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़ा कर 1.5 लाख करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव पर अंशधारकों ने सहमति दे दी है।
कंपनी इसी वित्तीय वर्ष में बॉण्ड के माध्यम से घरेलू बाजार से 12000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन ,17 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख