शेयर मंथन में खोजें

केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने कृष्ण संघवी को किया इक्विटी प्रमुख नियुक्त

केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड (Canara Robeco Mutual Fund) ने कृष्ण संघवी (Krishna Sanghavi) को तत्काल प्रभाव से इक्विटी प्रमुख (Head of Equity) नियुक्त कर दिया है।

संघवी ने रवि गोपालकृष्णन (Ravi Gopalakrishnan) की जगह ली है, जिन्होंने म्यूचुअल फंड से मई में इस्तीफा दे दिया था।
कृष्ण संघवी केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड से पहले अवीवा लाइफ इंश्योरेंस (AVIVA Life Insurance) और कोटक महिंद्रा ग्रुप (Kotak Mahindra Group) में नेतृत्व पदों पर रहे हैं। उनके पास वित्तीय क्षेत्र में 2 दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्हें डीलर फाइनेंस, ऋण मूल्यांकन और ऋण जोखिम प्रबंधन, व्यापार योजना और फंड प्रबंधन में महारथ हासिल है।
गौरतलब है कि केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट, केनरा बैंक और नीदरलैंड की वैश्विक संपत्ति प्रबंधन कंपनी रोबेको की संयुक्त उद्यम कंपनी है। 30 जून 2018 को केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की एयूएम (प्रबंधन के तहत संपत्तियाँ) 13,375 करोड़ रुपये की थीं। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख