शेयर मंथन में खोजें

डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (DSP Blackrock Mutual Fund) ने बेचे इस कंपनी के शेयर

डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (DSP Blackrock Mutual Fund) ने बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर कुल 15,00,000 शयर बेचे।

म्यूचुअल फंड ने दवा कंपनी इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) के 10 लाख शेयरों को एनएसई पर 190.01 रुपये प्रति तथा बीएसई पर 5 लाख शेयरों को 190 रुपये प्रति के भाव पर बेचा। इस खबर का इंडोको रेमेडीज के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।
उधर बीएसई में इंडोको रेमेडीज का शेयर 190.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 190.60 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 196 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद 12.10 बजे के आस-पास यह 5.95 रुपये या 3.13% की तेजी के साथ 196.00 रुपये के भाव पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख