शेयर मंथन में खोजें

इडेलवाइज म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

इडेलवाइज म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) ने अपनी नयी योजना इडेलवाइज स्मॉल कैप फंड (Edelweiss Small Cap Fund) शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना होगी, जिसमें 65% निवेश स्मॉल-कैप कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी संबंधित उपकरणों और बाकी 35% स्मॉल कैप के अलावा अन्य कंपनियों में किया जायेगा। इस फंड में ऋण तथा मुद्रा बाजार में भी 35% तक संपत्तियों के निवेश का प्रावधान है।
इडेलवाइज स्मॉल कैप फंड में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान होंगे। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर एक रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा। इसमें 365 दिनों के भीतर निवेश निकालने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। वहीं इस फंड का प्रदर्शन मानदंड निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआर इंडेक्स होगा। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख