शेयर मंथन में खोजें

फ्रैंकलिन टेम्पलेटन म्यूचुअल फंड ने खरीदे सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) के शेयर

फ्रैंकलिन टेम्पलेटन म्यूचुअल फंड (Franklin Templeton Mutual Fund) ने सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) के 51 लाख से अधिक शेयर खरीदे हैं।

फंड हाउस ने कंपनी ने 51,82,370 शेयरों को एनएसई (NSE) पर 59.51 रुपये के भाव पर खरीदा है। वहीं मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने सांघी इंडस्ट्रीज के ही 20,00,277 इक्विटी शेयरों को एनएसई पर 59.52 रुपये प्रति की दर से बेच दिया।
इसके अलावा नोमुरा इंडिया स्टॉक मदर फंड (Nomura India Stock Mother Fund) के ट्रस्टी के रूप में नोमुरा ट्रस्ट ऐंड बैंकिंग (Nomura Trust and Banking) ने एनएसई पर ही 59.51 रुपये के भाव पर सांघी इंडस्ट्रीज के 35,46,277 शेयर बेच दिये।
वहीं शुक्रवार को बीएसई पर सांघी इंडस्ट्रीज का शेयर 0.60 रुपये या 0.99% की गिरावट के साथ 60.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का शिखर 144.00 रुपये और निचला स्तर 52.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख