शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी म्युचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने पेश की नयी एफएमपी योजना

एचडीएफसी म्युचुअल फंड ने नयी एचडीएफसी एफएमपी 1114 डी योजना को बाजार में उतारा है। यह एक नियत अवधि (क्लोज ऐंडड) की योजना है।

यह योजना एनएफओ में आवेदन के लिए 21 मार्च 2016 तक खुला है। एनएफओ में आवेदन के लिए न्यूनतम राशि 5000 रुपये है। योजना का प्रर्दशन 91 दिन तक की परिपक्वता वाला प्लान क्रिसिल लिक्विड फंड सूचकांक के खिलाफ बैंचमार्क होगा, वहीं जिन प्लान की परिपक्वता 91 दिन से ज्यादा है या 36 महीनों तक है वो क्रिसिल शॉर्ट टर्म बॉड फंड सूचकांक के खिलाफ होगा और जिन प्लान की परिपक्वता 36 महीनों से ज्यादा होगी वो क्रिसिल कम्पोसिट बॉड फंड सूचकांक के बैंचमार्क के खिलाफ बैंचमार्क होगा। इस निवेश योजना का उद्देश्य निवेश के माध्यम से आय उत्पन्न करने के लिए ऐसे ऋण / मुद्रा बाजार प्रपत्रों और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना है, जिनकी परिपक्वता संबंधित योजना की परिपक्वता की तारीख को या उससे पहले होने वाली हो। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख