शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड शुरू करेगा एचडीएफसी फ्लेक्स व्यवस्थित निवेश योजना

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) 03 अप्रैल से एचडीएफसी फ्लेक्स व्यवस्थित निवेश योजना (HDFC Flex SIP) शुरू करेगा।

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड नयी योजना ओपन एंडेड इक्विटी और बैलेंस्ड फंडों की विकास विकल्प योजना (Growth Option Plan) के तहत निवेश के लिए शुरू करने जा रहा है। इस सुविधा में निवेशक पूर्वनिश्चित मध्यांतर पर निवेश कर सकेंगे, जबकि किस्त राशि निवेश मूल्य से जुड़े एक फार्मूले द्वारा तय की जायेगी।
एचडीएफसी की नयी योजना में पहली किस्त राशि निवेशक द्वारा तय की जायेगी। इसके बाद अगली किस्त निवेशक द्वारा तय की गयी किस्त से अधिक होगी या फॉर्मुले के तहत तय की जायेगी। इसमें न्यूनतम मासिक किस्त राशि 500 रुपये और इसके बाद 100 रुपये की गुणा में तय की गयी है। वहीं तिमाही आधार पर 1,500 रुपये और आगे 100 रुपये की गुणा में देने होंगे। निवेशक इस योजना में 3, 5, 6, 10, 12, 15 और 20 साल का समय चुन सकते हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख