शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड स्मॉल कैप फंड ने इस कंपनी के खरीदे शेयर

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड स्मॉल कैप फंड (HDFC Mutual Fund Small Cap Fund) ने करीब एक लाख शेयर खरीदे हैं।

म्यूचुअल फंड ने बुधवार को बीएसई में 1,300 रुपये प्रति के भाव पर शैली इंजीनियरिंग प्लासटिक्स (Shaily Engineering Plastics) के 99,134 शेयर खरीदे। इस खबर का शैली इंजीनियरिंग के शेयर भाव पर आज जबरदस्त असर दिख रहा है।
बीएसई में शैली इंजीनियरिंग का शेयर 1,396.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,485.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,510.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक उछला। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में 93.50 रुपये या 6.70% की मजबूती के साथ 1,490.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख