शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) के आईपीओ (IPO) में इस कारण हो सकती है देरी

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) के आईपीओ (IPO) इश्यू के बाजार में आने में देरी हो सकती है।

दऱअसल म्यूचुअल फंड द्वारा पहले किये गये कथित प्रतिभूति कानूनों के उल्लंघन के संबंध में बाजार नियामक सेबी (SEBI) जाँच कर रही है, जो इसके इश्यू में देरी का कारण हो सकता है। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 15 मार्च को आईपीओ के लिए आवेदन किया था।
सेबी ने आईपीओ इश्यू के मुख्य प्रबंधक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को पत्र भेजा है कि पिछले उल्लंघन की जाँच के लिए आईपीओ की कार्रवाई स्थगित कर दी है। इस बात की जानकारी एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में दी थी।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड अपने आईपीओ में 2.54 करोड़ शेयर जारी करेगा, जिसमें ऑफर फोर सेल के माध्यम से एचडीएफसी (HDFC) 85.92 लाख शेयर और स्टैंडर्ड लाइफ इन्वेस्टमेंट्स (Standard Life Investments) 1.68 करोड़ शेयर बेचेगी। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी और स्टैंडर्ड लाइफ इन्वेस्टमेंट्स का संयुक्त उद्यम है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख