शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने एक नयी योजना एचडीएफसी अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड (HDFC Ultra Term Fund) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना होगी, जिसमें तीन से छह महीने की मैकॉले अवधि (बॉन्ड से नकदी प्रवाह की परिपक्वता के लिए भारित औसत अवधि) के साथ 100% निवेश डेब्ट उपकरणों में किया जायेगा।
इस योजना में रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) और आधारभूत संरचना (Infrastructure) निवेश ट्रस्ट (इन्विट्स) में 10% तक निवेश करने का प्रावधान भी है। एचडीएफसी अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान होंगे। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 10 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा। गौरतलब है इस योजना में निकासी शुल्क शून्य होगा। एचडीएफसी अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड का प्रबंधन एचडीएफसी म्यूचुअल फंड से 2003 में जुड़े अनिल बामबोली (Anil Bamboli) और 2009 में जुड़े राकेश व्यास (Rakesh Vyas) के हाथ में होगा। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख