शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने एक नयी योजना एचडीएफसी लो वोलैटिलिटी ईटीएफ (HDFC Low Volatility ETF) शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड विनिमय व्यापार फंड (ईटीएफ) है, जिसमें निवेशकों से जुटाये गयी पूँजी में से 95% एसऐंडपी बीएसई लो वोलैटिलिटी इंडेक्स (S&P BSE Low Volatility Index) के अंतर्गत आने वाली प्रतिभतियों में लगायी जायेगी। बाकी पैसा ऋण तथा मुद्रा बाजार उपकरणों में निवेश किया जायेगा।
एचडीएफसी लो वोलैटिलिटी ईटीएफ में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा। गौरतलब है इस योजना में निकासी शुल्क शून्य होगा। योजना का प्रबंधन कृष्ण कुमार डागा, अनिल बम्बोली और विनय कुलकर्णी करेंगे। इसका प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांक एसऐंडपी बीएसई लो वोलैटिलिटी इंडेक्स (कुल रिटर्न इंडेक्स) ही रहेगा। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख