शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने सितंबर में इन कंपनियों के शेयरों में की खरीदारी

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company) ने सितंबर महीने के दौरान अपने इक्विटी फंडों के पोर्टफोलियो में कई कंपनियों के शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ायी है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी मासित रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इस म्यूचुअल फंड घराने की इक्विटी योजनाओं में अगस्त 2018 के आँकड़ों के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक के 8.7 लाख शेयर थे, जो अगस्त 2018 के आँकड़ों में बढ़ कर 13.5 लाख हो गये। इस तरह अगस्त में इस फंड घराने ने बैंक के 4.8 लाख शेयरों की खरीदारी की है।
इसी तरह एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने सितंबर में जिन कंपनियों के शेयर खरीदे हैं, उनमें अशोक लेलैंड, ईआईएच, सोनाटा सॉफ्टवेयर और टाटा मेटालिक्स शामिल हैं। इसके अलावा इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन ऐंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और गेल उन कंपनियों में शामिल हैं, जिनके शेयरों में एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मामूली बिकवाली की है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख