शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने टीवी टुडे में बढ़ायी हिस्सेदारी

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने मीडिया कंपनी टीवी टुडे (TV Today) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

खबरों के अनुसार फंड हाउस ने खुले बाजार सौदे के जरिये गुरुवार 12 सितंबर को हिंदी-अंग्रेजी न्यूज चैनल नेटवर्क की 2.1% हिस्सेदारी की खरीदारी की। इससे फंड हाउस की टीवी टुडे में शेयरधारिता 7.16% से बढ़ कर 9.26% हो गयी है।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाये जाने की खबर का टीवी टुडे के शेयर भाव पर आज अच्छा असर पड़ा है। सोमवार को बीएसई में टीवी टुडे का शेयर 297.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 298.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 306.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12.50 बजे टीवी टुडे के शेयरों में 6.50 रुपये या 2.18% की मजबूती के साथ 304.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,814.29 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 435.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 237.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख