शेयर मंथन में खोजें

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड (HSBC Mutual Fund) शुरू करने जा रहा है नयी योजना

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड (HSBC Mutual Fund) 28 सितंबर से एचएसबीसी इक्विटी हाइब्रिड फंड (HSBC Equity Hybrid Fund) नाम से एक नयी योजना शुरू करने जा रहा है।

यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड योजना है, जो सब्सक्रिप्शन के लिए 12 अक्टूबर तक खुली रहेगी। संपत्ति आवंटन पर नजर डालें तो इस योजना में निवेशकों से जुटायी गयी पूँजी का 70% इक्विटी और बाकी 30% ऋण प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोलों प्लान के साथ इस योजना में ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्प हैं। एचएसबीसी इक्विटी हाइब्रिड फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और इसके बाद 1 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। इस योजना में 12 महीनों के बाद 10% इकाइयाँ रिडीम करने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इस फंड का प्रदर्शन बेंचमार्क 70% संपत्तियों के लिए एसऐंडपी बीएसई 200 और बाकी 30% के लिए क्रिसिल कम्पोजिट बॉन्ड फंड इंडेक्स होगा। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख