शेयर मंथन में खोजें

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड (HSBC Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड (HSBC Mutual Fund) ने एक नयी योजना, एचएसबीसी इक्विटी हाइब्रिड फंड (HSBC Equity Hybrid Fund), शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड योजना होगी, जिसमें निवेशकों से जुटायी गयी पूँजी का 65-80% इक्विटी और इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों और 20-35% ऋण प्रतिभूतियों तथा नकद और नकद अनुरूप सहित मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा। इस फंड में 10% रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट (इन्विट्स) में भी निवेश किया जा सकता है।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के साथ एचएसबीसी इक्विटी हाइब्रिड फंड में ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्प होंगे। फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा। गौरतलब है इस योजना में आवंटन तिथि से एक साल या इससे पहले निवेश निकालने या निकाल कर किसी और योजना में लगाने पर 1% निकासी शुल्क वसूला जायेगा। योजना का प्रबंधन नीलोत्पल सहाय और संजय शाह करेंगे। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख