शेयर मंथन में खोजें

नवंबर में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने इन शेयरों में किया बदलाव

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने नवंबर महीने के दौरान अपने इक्विटी फंडों के पोर्टफोलिओ में कई शेयरों का हिस्सा बढ़ाया है, जबकि कई शेयरों में बिकवाली करके उनकी हिस्सेदारी कम की।


एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार इस म्यूचुअल फंड घराने की इक्विटी योजनाओं में अक्टूबर 2017 के आँकड़ों के अनुसार आईटीसी के 11.22 करोड़ शेयर थे, जो नवंबर 2017 के आँकड़ों में बढ़ कर 21.12 करोड़ हो गये। इस तरह नवंबर में इस फंड घराने ने आईटीसी के 9.90 लाख से अधिक शेयरों की खरीदारी की है। इसी तरह नाल्को, एनटीपीसी, एनएचपीसी, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, भारती एय़रटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और लार्सन ऐंड टुब्रो ऐसे प्रमुख नाम हैं, जहाँ आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल ने नवंबर में खरीदारी की है।
दूसरी ओर शेयरों की संख्या के लिहाज से इसने सबसे ज्यादा बिकवाली टाटा पावर में की है। इसने अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में टाटा पावर के शेयरों की संख्या 12.85 करोड़ से घटा कर 10.83 करोड़ कर ली है। यानी इसमें आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 2.02 करोड़ से अधिक सेयर बेच दिये। इसके अलावा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में इसने बिकवाली की है, उनके नाम हैं साउथ इंडियन बैं, आईडीएफसी, पेट्रोनेट एलएनजी, ओरिएंट सीमेंट, इन्फोसिस, कैस्ट्रॉल इंडिया, स्पाइसजेट, बीएचईएल और आइडिया सेलुलर। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!