शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) ने खरीदे 27.50 लाख शेयर

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) ने टाटा मोटर्स डीवीआर (Tata Motors DVR) के 27.50 लाख शेयर खरीदे हैं।

म्यूचुअल फंड ने कंपनी के इन शेयरों को 170.97 रुपये प्रति भाव पर खरीदा है। वहीं एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) के 5.73 लाख शेयरों को 1,245 रुपये प्रति की दर से खरीदा है।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स डीवीआर का शेयर 170.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 169.10 रुपये पर खुला। करीब 10.50 बजे यह शेयर 3.10 रुपये या 1.82% की कमजोरी के साथ 167.20 रुपये पर चल रहा है। वहीं 1,247.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,255.00 रुपये पर शुरुआत के बाद वर्धमान टेक्सटाइल्स का शेयर 28.30 रुपये या 2.27% की मजबूती के साथ 1,275.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख