शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी म्यूचुअल फंड की नयी योजना पेश

आईडीएफसी म्यूचुअल फंड (IDFC Mutual Fund) ने आईडीएफसी इक्विटी अपॉर्चुनिटीज सीरीज 2 (IDFC Equity Opportunity Series 2) योजना निवेशकों के लिए पेश की है।
यह एक नियत अवधि वाली (क्लोज्ड-एंडेड) योजना है। यह योजना तीन सालों के लिए है और इसका बेंचमार्क बीएसई 500 होगा। इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। 
यह योजना प्रमुखतः बीएसई 500 सूचकांक के शेयरों में निवेश करेगी। इस योजना का पूँजीकरण के लिहाज से कोई झुकाव नहीं होगा और यह विभिन्न क्षेत्रों व पूँजीकरण की कंपनियों में निवेश करेगी। इसके साथ ही साथ यह ऐसी कंपनियों में निवेश करेगी जो उच्च लाभांश वितरित करती हैं। यह योजना 13 जनवरी 2014 से खुल कर 24 जनवरी 2014 को बंद होगी। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख