शेयर मंथन में खोजें

कोटक म्यूचुअल फंड (Kotak Mutual Fund) शुक्रवार को पेश करेगा नयी योजना

कोटक म्यूचुअल फंड (Kotak Mutual Fund) शुक्रवार 13 जुलाई को एक नयी योजना शुरू करने जा रहा है।

फंड हाउस ओपन एंडेड गतिशील संपत्ति आवंटन फंड, कोटक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (Kotak Balanced Advantage Fund) पेश करेगा, जो 27 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। योजना में डेब्ट में निवेश के लिए डायनामिक बॉन्ड (Dynamic Bond) और इक्विटी के लिए मल्टी-कैप रास्ता अपनाया जायेगा।
इस फंड में न्यूनतम 65% संपत्तियों का निवेश इक्विटी और इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों में किया जायेगा, जिसे इक्विटी डेरिवेटिव के जरिये हेजिंग द्वारा घटाया भी जा सकता है। योजना में ऋण और मुद्रा बाजार उपकरणों में निवेश का भी प्रावधान है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख