शेयर मंथन में खोजें

मिरेइ एसेट (Mirae Asset) उतरेगी पीई, निवेश बैंकिंग और ब्रोकिंग में भी

भारत में म्यूचुअल फंड चलाने वाले मिरेइ एसेट समूह ने यहाँ अब प्राइवेट इक्विटी (PE), निवेश बैंकिंग (Investment Banking) और ब्रोकिंग (Broking) कारोबार भी शुरू करने का फैसला किया है।

दक्षिण कोरिया का मिरेई एसेट समूह ये नये कारोबार मिरेइ एसेट कैपिटल मार्केट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से करेगा। फिलहाल मिरेइ एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स (इंडिया) के माध्यम से यह समूह भारत में म्यूचुअल फंड चला रहा है, जिसके 5 इक्विटी फंड, 3 डेब्ट फंड और 1 फंड ऑफ फंड योजना चल रही है। इसी 10 जनवरी को मिरेइ एसेट म्यूचुअल फंड की प्रबंधन अधीन संपदा (एयूएम) 15,000 करोड़ रुपये के ऊपर पहुँची है। इसने बीते साल भर में 100% से अधिक की वृद्धि हासिल की है। पिछले 4 वर्षों में इसका एयूएम 500 करोड़ रुपये से 30 गुणा बढ़ गया है।
मिरेइ एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स (इंडिया) के सीईओ स्वरूप मोहंती का कहना है कि उनके संगठन के लिए साल 2018 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल भारत में फंड मैनेजमेंट के क्षेत्र में मिरेइ एसेट के 10 वर्ष पूरे होने वाले हैं। मोहंती के मुताबिक इस साल फरवरी में वे एक अल्पावधि (शॉर्ट टर्म) फंड शुरू करने वाले हैं। इसके बाद नये इक्विटी सेविंग्स फंड, आर्बिट्राज फंड और ईटीएफ शुरू होंगे। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख