शेयर मंथन में खोजें

मिरेइ एसेट बैंकिंग ऐंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड : एनएफओ पर फंड मैनेजरों से बातचीत

मिरेइ एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स इंडिया ने 'मिरेइ एसेट बैंकिंग ऐंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड' प्रस्तुत किया है, जो एक खुली अवधि वाली (ओपन एंडेड) इक्विटी योजना है। इसका एनएफओ 25 नवंबर से 4 दिसंबर 2020 के बीच खुला है।

यह योजना लगातार बिक्री और पुनर्खरीद के लिए 14 दिसंबर 2020 को फिर खुलेंगी, यानी इसके बाद से निवेशक इसकी यूनिटें जब चाहें खरीद-बेच सकेंगे।
यह फंड भारत में सूचीबद्ध सार्वजनिक बैंकों, निजी बैंकों, विदेशी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में निवेश कर सकता है। इसके अलावा यह फंड एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs), जीवन एवं गैर-जीवन बीमा कंपनियों, ब्रोकिंग कंपनियों, रेटिंग एजेंसियों, एक्सचेंजों, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) माइक्रोफाइनेंस कंपनियों और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनियों में भी निवेश कर सकता है। इस योजना में न्यूनतम निवेश 5,000 रुपये का किया जा सकता है।
इस फंड का प्रबंधन हर्षद बोरावाके और गौरव कोचर कर रहे हैं। इस फंड की निवेश रणनीति पर देखें हर्षद बोरावाके और गौरव कोचर के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत :


#MiraeAssetBankingandFinancialServicesFund #NFO #MiraeAssetMutualFund #HarshadBorawake #GauravKochar
(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख