शेयर मंथन में खोजें

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (Motilal Oswal Mutual Fund) ने पेश किया इक्विटी हाइब्रिड फंड

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (Motilal Oswal Mutual Fund) ने मोतीलाल ओसवाल इक्विटी हाइब्रिड फंड (Motilal Oswal Equity Hybrid Fund) शुरू किया है।

24 अगस्त को शुरू हुई इस योजना में 07 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। हाइब्रिड फंड में 65-70% इक्विटी में निवेश किया जायेगा, जिसमें लार्ज-कैप पर अधिक ध्यान के साथ मल्टी-कैप पोर्टफोलियो रखा जायेगा। शेष 20-35% पूँजी कॉर्पोरेट बॉन्ड और बाजार प्रतिभूतियों के मिश्रण सहित ऋण बाजार में निवेश किया जायेगा।
इस योजना में लाभांश विकल्प नहीं है। मगर इसमें निवेशकों की पहले से तय जरूरतों के लिए नकद प्रवाह योजना शामिल की गयी है, जिससे निवेशक चयनित दर और समय पर निरंतर पूँजी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में निवेशकों के पास मोतीलाल ओसवाल कैश फ्लो प्लैन का विकल्प भी होगा, जिसके तहत निवेशक निवेश के बाजार मूल्य में उतार-चढ़ाव पर ध्यान दिये बिना अपने मूल निवेश में से एक निश्चित प्रतिशत पर नियमित राशि निकाल सकता है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख