शेयर मंथन में खोजें

प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड (Principal Mutual Fund) बदलेगा प्रिंसिपल एसेट एलोकेशन फंड का नाम

प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड (Principal Mutual Fund) 11 जून से प्रिंसिपल एसेट एलोकेशन फंड (Principal Asset Allocation Fund) का नाम बदल कर प्रिंसिपल रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (Principal Retirement Savings Fund) करने जा रहा है।

नतीजतन, फंड हाउस स्कीम के तहत 3 योजनाओं (कंजरवेटिव, मोडरेट और एग्रेसिव) की बंचमार्क और एसेट आवंटन में भी बदलाव करेगा। इकाइयों के आवंटन की तिथि से नयी योजना में लॉक-इन अवधि 5 साल या 60 साल की सेवानिवृत्ति की आयु तक होगी।
प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड ने बदलाव का निर्णय बाजार नियामक सेबी (SEBI) द्वारा 06 अक्टूबर 2017 को जारी किये गये नये निर्देशों के तहत लिया है। सेबी के नये निर्देशों के अनुसार सभी म्यूचुअल फंडों को अपनी मौजूदा और आगामी योजनाओं को 5 श्रेणियों और 36 उप-श्रेणियों में विभाजित करना होगा। प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड से कई अन्य फंडों ने ऐसे ही बदलाव किये हैं। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!