शेयर मंथन में खोजें

प्रिंसिपल फाइनेँशियल ने संपत्ति प्रबंधन कंपनी में खरीदी पंजाब नेशनल बैंक की हिस्सेदारी

प्रिंसिपल फाइनेँशियल ग्रुप (Principal Financial Group) ने प्रिंसिपल पीएनबी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (PNB Asset Management Company) में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की हिस्सेदारी खरीद ली है।

इसके साथ ही म्यूचुअल फंड फर्म में अमेरिका के प्रिंसिपल फाइनेँशियल ग्रुप की हिस्सेदारी 100% हो गयी है। गौरतलब है कि प्रिंसिपल पीएनबी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, प्रिंसिपल फाइनेँशियल ग्रुप और पंजाब नेशनल बैंक का संयुक्त उद्यम था।
बैंक की म्यूचुअल फंड कंपनी में 21.38% हिस्सेदारी थी, जिसके पास 31 जुलाई को 7,827 करोड़ रुपये की एयूएम (प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियाँ) थीं। हालाँकि, पंजाब नेशनल बैंक अपने शाखा नेटवर्क के माध्यम से प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड की योजनाओं को वितरित करना जारी रखेगा।
उधर बीएसई में बैंक का शेयर 84.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84.40 रुपये पर खुलने के बाद 10.20 बजे के करीब 0.50 रुपये या 0.59% की गिरावट के साथ 83.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!