शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस निप्पॉन लाइफ म्यूचुअल फंड (Reliance Nippon Life Mutual Fund) ने शुरू की नयी सुविधा

रिलायंस निप्पॉन लाइफ म्यूचुअल फंड (Reliance Nippon Life Mutual Fund) ने एनी टाइम म्यूचुअल फंड (Any Time Mutual Fund) नामक एटीएम जैसी एक नयी मशीन पेश की है।

यह एक प्रकार का डिजिटल बूथ है, जिससे म्यूचुअल फंड में निवेश काफी सुगम बनेगा। इसके जरिये मौजूदा निवेशक अपनी जानकारी को अपडेट करने के अलावा अकाउंट स्टेटमेंट का प्रिंट और सीकेवायसी को पूरा कर पायेंगे। वितरक और निवेशक, अकाउंट और शुद्ध संपत्ति मूल्य की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इन डिजिटल बूथों को रिलायंस म्यूचुअल फंड की उन चुनिंदा शाखाओं में लगाया जायेगा, जहाँ ग्राहकों की संख्या अधिक है। अभी फंड हाउस ने ऐसे 14 बूथ लगाये हैं। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख