शेयर मंथन में खोजें

किन-किन कंपनियों में बढ़ायी रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने शेयरधारिता

रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने अपने इक्विटी पोर्टफोलियों में सितंबर 2018 के दौरान विभिन्न कंपनियों के शेयरों का हिस्सा बढ़ाया है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक म्यूचुअल फंड कंपनी के पास अगस्त 2018 के आँकड़ों के अनुसार सिंजीन इंटरनेशनल के 10.4 लाख शेयर थे, जो सितंबर 2018 के आँकड़ों में 233% की बढ़ोतरी के साथ 34.6 लाख हो गये। यानी अगस्त में रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने सिंजीन इंटरनेशनल के 24.2 लाख शेयरों की खरीदारी की।
इसी प्रकार रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने सितंबर में जिन कंपनियों के शेयर खरीदे हैं, उनमें बजाज फिनसर्व, ब्रिटानिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और एल्केम लैब शामिल हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी उन कंपनियों में शामिल हैं, जिनके शेयरों की संख्या में रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख