शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) के निश्चित आय फंड प्रबंधक प्रशांत पिम्पल का इस्तीफा

खबरों के अनुसार रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) के वरिष्ठ निश्चित आय फंड प्रबंधक प्रशांत पिम्पल (Prashant Pimple) ने इस्तीफा दे दिया है।

खबर है कि इस समय प्रशांत इस्तीफे की नोटिस अवधि पूरी कर रहे हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि रिलायंस म्यूचुअल फंड के बाद वे किस कंपनी से जुड़ेंगें।
एक दशक से भी अधिक अवधि तक प्रशांत ने रिलायंस म्यूचुअल फंड में निश्चित आय पोर्टफोलिया का प्रबंधन किया। उन्होंने 8 डेब्ट योजनाओं का प्रबंधन किया, जिनमें रिलायंस ईटीएफ लॉन्ग टर्म गिल्ट, रिलायंस शॉर्ट टर्म फंड, रिलायंस क्रेडिट रिस्क फंड, रिलायंस स्ट्रैटेजिक डेबिट फंड, रिलायंस इनकम फंड, रिलायंस डायनामिक बॉन्ड फंड, रिलायंस गिल्ट सिक्योरिटीज फंड और रिलायंस निवेश लक्ष्य फंड शामिल हैं।
रिलायंस म्यूचुअल फंड से पहले प्रशांत फिडेलिटी इंटरनेशनल लिमिटेड एसेट मैनेजमेंट कंपनी और आईसीआईसीआई बैंक में निवेश सलाहकार सेवाओं (ऋण संस्थागत) में पोर्टफोलियो प्रबंधक रहे थे। वहीं 2000 से 2003 तक वे बैंक ऑफ बहरीन और कुवैत, बी.एस.सी और द सरस्वत को-ऑपरेटिव बैंक के साथ निश्चित आय कारोबारी रहे। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख