शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस म्यूचुअल फंड ने ऑस्ट्रेलियाई ईटीएफ के साथ मिल कर पेश किया भारतीय इक्विटी ईटीएफ

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) ने ऑस्ट्रेलिया की ईटीएफ सिक्योरिटीज (ETF Securities) के साथ मिल कर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) पेश किया है।

एनडीआईए कोड के साथ यह ईटीएफ गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई सिक्योरिटीज एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुआ।
यह ईटीएफ भारत के निफ्टी 50 (Nifty 50) इंडेक्स को ट्रैक करेगा। इस ईटीएफ ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारत में निवेश करने का मौका मिलेगा।
पिछले महीने खबर आयी थी कि ऑस्ट्रेलियाई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) प्रबंधक कंपनी बीटाशेयर्स (BetaShares) भारत में बीटाशेयर्स इंडिया क्वालिटी ईटीएफ (BetaShares India Quality ETF) लॉन्च करेगी। यह ईटीएफ उच्च गुणवत्ता वाली भारतीय कंपनियों के एक विविध पोर्टफोलियो में सीधे निवेश करेगा। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख