शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने एलटी फूड्स (LT Foods) में घटायी हिस्सेदारी

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने प्रमुख चावल उत्पाद कंपनी एलटी फूड्स (LT Foods) में हिस्सेदारी घटायी है।
फंड हाउस ने कंपनी में 1.09% शेयरधारिता बेच दी है, जिसके इसके पास एलटी फूड्स के 2.53% शेयर रह गये हैं।
इससे पहले मंगलवार को एसबीआई म्यूचुअल फंड ने रिलैक्सो फुटवियर्स के 37,23,886 शेयरों को 715 रुपये प्रति के भाव पर खरीदा।
इस बीच बीएसई में एलटी फूड्स का शेयर 37.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 37.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद करीब 12 बजे यह 0.60 रुपये 1.61% की गिरावट के साथ 36.65 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,172.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 99.75 रुपये और निचला स्तर 31.50 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि एलटी फूड्स ने अपनी सहायक कंपनी दावत फूड्स (Daawat Foods) में 20 करोड़ रुपये के निवेश की भी घोषणा की है। इस निवेश से दावत फूड्स की बैलेंस शीट मजबूत और वर्तमान अनुपात (Current Ratio) में सुधार होगा। कंपनी अपनी इकाई में यह निवेश वरीयता शेयरों के जरिये करेगी। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!