शेयर मंथन में खोजें

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने शुरू किया टाटा आर्बिट्रेज फंड (Tata Arbitrage Fund)

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने टाटा आर्बिट्रेज फंड (Tata Arbitrage Fund) पेश किया है।

यह एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना है, जो आवेदन के लिए 10 दिसंबर को खुल कर 17 दिसंबर को बंद होगी। इस योजना में न्यूनतम 5,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। टाटा आर्बिट्रेज फंड का प्रबंधन शैलेष जैन करेंगे।
शैलेष जैन टाटा म्यूचुअल फंड में प्रबंधक हैं। इससे पहले कॉमर्स ग्रेजुएट और एमबीए शैलेश जैन आईडीएफसी सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव्स प्रमुख तथा क्वांट ब्रोकिंग और आईआईएफएल में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
टाटा आर्बिट्रेज फंड में निवेशकों से जुटायी गयी 65% पूँजी इंडेक्स फ्यूचर्स, स्टॉक फ्यूचर्स, इंडेक्स ऑप्शन जैसे इक्विटी डेरिवेटिव्स सहित इक्विटी और इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश की जायेगी। योजना में 35% पूँजी ऋण और मुद्रा बाजार में भी निवेश किये जाने का प्रावधान है।
नवंबर समाप्ति तक टाटा म्यूचुअल फंड का निवेशक आधार 18 लाख से अधिक है। साथ ही फंड हाउस की प्रबंधन अधीन संपदा (एयूएम) 49,623 करोड़ रुपये की है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!