शेयर मंथन में खोजें

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने बदला तीन योजनाओं का बेंचमार्क सूचकांक

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने अपनी तीन योजनाओं के बेंचमार्क सूचकांक में संशोधन किया है।

इन योजनाओं में यूटीआई आर्बिट्रेज फंड (UTI Arbitrage Fund), यूटीआई रेगुलर सेविंग्स फंड (UTI Regular Savings Fund) और यूटीआई इक्विटी सेविंग्स फंड (UTI Equity Savings Fund) शामिल हैं। फंड हाउस ने यूटीआई आर्बिट्रेज फंड के लिए बेंचमार्क सूचकांक क्रिसिल आर्बिट्रेज इंडेक्स से बदल कर निफ्टी 50 आर्बिट्रेज और यूटीआई रेगुलर सेविंग्स फंड के लिए क्रिसिल शॉर्ट टर्म डेब्ट फंड हाइब्रिड 75+25 फंड इंडेक्स से बदल कर क्रिसिल हाइब्रिड 75+25 कंजर्वेटिव इंडेक्स कर दिया है।
वहीं यूटीआई इक्विटी सेविंग्स फंड में 40% के लिए क्रिसिल लिक्विड फंड इंडेक्स, 30% के लिए क्रिसिल कम्पोजिट बॉन्ड फंड इंडेक्स और बाकी 30% के लिए एसऐंडपी बीएसई 200 बेंचमार्क सूचकांक होगा। इस योजना के लिए अभी तक क्रिसिल इक्विटी सेविंग्स इंडेक्स बेंचमार्क सूचकांक था। यह बदलाव 14 अगस्त से प्रभाव में आ चुके हैं। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!