शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही के रिपोर्ट पर सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) के शेयर 7% लुढ़केपहली तिमाही के रिपोर्ट पर सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) के शेयर 7% लुढ़के

वस्तु एवं कपड़ा व्यवसाय की कंपनी सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) की चालू वित्त वर्ष की तिमाही रिपोर्ट आ गयी है। 30 जून को खत्म हुई पहली तिमाही में इसका लाभ पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं लेकिन यह परिणाम विश्लेषकों के अनुमान के अपेक्षा कम हैं।

इसके चलते आज इसके शेयर में 7% तक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी को वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में 12% वृद्धि के साथ 69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है और इसकी शुद्ध आय 9% बढ़कर 1,471 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ने पिछले साल की पहली तिमाही में 1,345 करोड़ रुपये की बिक्री पर 62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई में इसका शेयर 107.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 103.95 रुपये पर खुला और जल्द ही गिरकर 100.50 रुपये पर आ गया। आज दोपहर के कारोबार में लगभग 2 बजे कंपनी के शेयर 5.55 रुपये या 5.14% की गिरावट के साथ 102.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख