शेयर मंथन में खोजें

सेबी ने पीएसीएल पर 7,269 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया

बाजार नियामक सेबी ने किसी कंपनी पर लगाये गये जुर्माने के पुराने सारे स्तर को पार करते हुए पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) और इसके चार डायरेक्टर पर 7,269 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

सेबी ने पीएसीएल को यह जुर्माना 45 दिन में जमा करने का आदेश सुनाया है। सेबी ने यह जुर्माना जनता से गैरकानूनी और फर्जी तरीके से पैसे जुटाने के आरोप में लगाया है। इससे पहले साल 2014 में भी सेबी ने पीएसीएल को 49100 करोड़ रुपये की जमाएं लौटाने का आदेश दे चुका है।
मंगलवार को जारी किये गये आदेश में सेबी ने कहा है कि पीएसीएल ने गैरकानूनी तरीकों से जनता से पैसा लिया है। जिस कारण कंपनी को एक साल में 2423 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। इसलिए कंपनी ने कुल लाभ का तीन गुना जुर्माना लगाया है। सेबी इस जुर्माने से दूसरी कंपनियों को भी कड़ा संदेश देना चाहता है। पिछले कुछ समय में तरह तरह के झूठ बोल कर जनता से पैसे लेने के कई मामले सामने आ चुके है। सेबी ने कंपनी के चार डायरेक्टर पर भी जुर्माना लगाया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख