शेयर मंथन में खोजें

News

सुवेन फार्मा में एफडीआई (FDI) को सीसीईए से मंजूरी

फार्मा कंपनी सुवेन फार्मा को कैबिनेट से खुशखबरी मिली है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति यानी सीसीईए (CCEA) ने सुवेन फार्मा में 9589 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश को मंजूरी दे दी है।

कंपनी को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 1145 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

आरपीजी (RPG) ग्रुप की वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी (EPC) कंपनी केईसी (KEC) को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1145 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार के लिए मिला है।

यूनो मिंडा यूरोप में बची हिस्सा खरीदने को यूनो मिंडा बोर्ड से मंजूरी

वैश्विक स्तर की प्रोपराइटरी ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस बनाने वाली यूनो मिंडा ने ऐलान किया कि कंपनी के बोर्ड ने यूनो मिंडा यूरोप में बाकी बच्चे हिस्से को खरीदने के लिए मंजूरी दी है।

हिन्डाल्को का एल्युमिनियम रेल कोच बनाने के लिए इटली की कंपनी के साथ करार

 विश्व की सबसे बड़ी एल्युमिनियम रॉलिंग और रिसाइक्लिंग कंपनी हिन्डाल्को ने इटली की कंपनी के साथ करार किया है। हिन्डाल्को ने इटली की कंपनी मेत्रा (METRA) के साथ हाई स्पीड वाली एल्युमिनियम रेल कोच बनाने के लिए करार किया है।

डीएफसी से टाटा पावर की सब्सिडियरी को 3521 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद

अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी डीएफसी (DFC) ने टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड यानी टीपीआरईएल (TPREL) के लिए वित्तीय मदद को मंजूरी दी है। डीएफसी से टीपीआरईएल को 42.5 करोड़ डॉलर की मदद को मंजूरी मिली है जो करीब 3521 करोड़ रुपये के बराबर है। कंपनी को यह मदद तमिलनाडु में 4.3 गीगा वाट क्षमता वाले सोलर सेल इकाई लगाने के लिए दी गई है।

पहली बार 20000 के पार पहुँचा Nifty, आगे और भी लंबा है सफर : आशीष कुमार चौहान

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 50 के पहली बार 20000 हजार का आँकड़ा पार करने पर समूचे कारोबार जगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। निफ्टी सोमवार (11 सितंबर) को कारोबारी सत्र खत्म होने से कुछ समय पहले 20000 का शिखर पार करने में सफल रहा। हालाँकि आज निफ्टी 20000 से स्तर से कुछ अंक नीचे आकर बंद हुआ। इस मौके को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने ऐतिहासिक और अहम मील का पत्थर बताया है।

More Articles ...

Page 180 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख