शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा कम्युनिकेशंस, आयशर मोटर्स, कोल इंडिया, जेट एयरवेज और अपोलो टायर्स
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा कम्युनिकेशंस, आयशर मोटर्स, कोल इंडिया, जेट एयरवेज और अपोलो टायर्स शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा कम्युनिकेशंस, आयशर मोटर्स, कोल इंडिया, जेट एयरवेज और अपोलो टायर्स शामिल हैं।
लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) को वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 244.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को वित्त वर्ष 2016-17 में 1,356.09 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में केपीआर मिल (KPR Mill) के मुनाफे में 30.48% की वृद्धि हुई।
प्राइम फोकस (Prime Focus) ने टर्नर लैटिन अमेरिका से करार किया है।