शेयर मंथन में खोजें

News

चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 50 फीसदी बढ़ा

देश की नामी हॉस्पिटल चेन अपोलो हॉस्पिटल्स ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 97 करोड़ रुपये से बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गया है।

चौथी तिमाही में टोरेंट फार्मा घाटे से मुनाफे में लौटी

टोरेंट फार्मा ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। खास बात यह कि कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी ने 118 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 287 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। वहीं कंपनी की आय में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आय 2131 करोड़ रुपये से बढ़कर 2491 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

कैंसर की दवा के लिए सन फार्मा का फिलोजेन SpA के साथ करार

सन फार्मा ने फिलोजेन SpA के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार लाइसेंस के लिए किया है। इस करार के तहत विकसित हो रही कैंसर की दवा की बिक्री की जाएगी। कंपनी ने यह करार यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए किया है। इस करार के तहत फिलोजेन की स्पेश्यालिटी दवा Nidlegy की बिक्री की जाएगी। आपको बता दें कि Nidlegy एक कैंसर रोधी बायो फार्मास्यूटिकल दवा है जिसका तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है।

चौथी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा

ऑटो की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 1269 करोड़ रुपये से बढ़कर 1549 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी के स्टैंडअलोन आय में 30.9 फीसदी की वृद्धि हुई है।

DGCA ने Go First के पट्टेदारों के विमान वापस लेने के अनुरोध पर लगाई रोक

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार (30 मई) को कहा कि संकटग्रस्त गो फर्स्ट (Go First) एयरलाइन के पट्टेदारों के विमानों को फिर से वापस लेने के अनुरोध को रोक दिया गया है और इसे खारिज नहीं किया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का रुख 2001 की एक वैश्विक संधि केप टाउन कन्वेंशन के संदर्भ में अहम समझा जा रहा है।

वित्त वर्ष 2020-23 में 500 रुपये के 91,110 नकली नोट पकड़े गए : रिजर्व बैंक रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, बैंकिंग प्रणाली द्वारा पकड़े गए 500 रुपये मूल्यवर्ग के नकली मुद्रा नोटों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में 14.6% बढ़कर 91,110 हो गई है। दूसरी ओर, इसी अवधि के दौरान पकड़े गए 2,000 रुपये के नकली नोटों की संख्या 28% घटकर 9,806 हो गई।

More Articles ...

Page 218 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख