शेयर मंथन में खोजें

News

सिटी यूनियन बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 4.3% बढ़ा

निजी क्षेत्र के बैंक सिटी यूनियन बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। सिटी यूनियन बैंक के मुनाफे में 4.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 209 करोड़ रुपये से बढ़कर 218 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 2.7% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 500.7 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर प्रोविजन में 7 फीसदी की कमी आई है।

चौथी तिमाही में सन फार्मा घाटे से मुनाफे में लौटी

चौथी तिमाही में सन फार्मा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। कंपनी जहां पिछले साल इसी तिमाही में जहां घाटे में थी, इस साल मुनाफे में लौट आई है। कंपनी पिछले साल के 2277 करोड़ घाटे के मुकाबले 1980 करोड़ रुपया मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की आय 9446 करोड़ रुपये से बढ़कर 10930 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

SoftBank कर सकता है पाँच भारतीय स्‍टार्ट-अप में 10 करोड़ डॉलर का निवेश

जापान का प्रमुख निवेश बैंक सॉफ्टबैंक (SoftBank) पाँच भारतीय स्टार्टअप के साथ बातचीत कर रहा है। उसकी योजना इन इकाइयों में 10 करोड़ डॉलर तक का निवेश करने की है। सॉफ्टबैंक 40 से 50 करोड़ डॉलर के मूल्‍यांकन वाले इन स्‍टार्ट-अप को कारोबार के अगले चरण में पहुँचाने और उन्‍हें यूनिकॉर्न बनने में मदद करना चाहता है। ये सभी निजी कंपनियाँ हैं जिनका मूल्‍य एक अरब डॉलर के आसपास है।

कमिंस इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 68 फीसदी बढ़ा

कमिंस ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफा 189 करोड़ रुपये से बढ़कर 319 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं स्टैंडअलोन आय 1493 करोड़ रुपये से बढ़कर 1926 करोड़ रुपये तक के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की आय में 29 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं कामकाजी मुनाफा 206 करोड़ रुपये से बढ़कर 326 करोड़ रुपये हो गया है।

आईपीओ लाने की तैयारी में Ola Electric, कोटक और गोल्डमैन सैक्स के साथ बना रही योजना

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने 2024 की शुरुआत में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए निवेश बैंक कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital) और गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) को शामिल किया है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकारी सब्सिडी बंद होने से पहले सार्वजनिक होना है।

चौथी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 37 फीसदी गिरा

हिंडाल्को ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 3851 करोड़ रुपये से घटकर 2411 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में 37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं कंसोलिडेटेड आय 55,764 करोड़ रुपये से बढ़कर 55,857 करोड़ रुपये तक के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कामकाजी मुनाफा 7304 करोड़ रुपये से घटकर 5327 करोड़ रुपये हो गया है।

More Articles ...

Page 219 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख