शेयर मंथन में खोजें

News

SEBI ने प्राइस बैंड के जरिये डेरिवेटिव में उतार-चढ़ाव नियंत्रित करने का प्रस्‍ताव दिया

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डेरिवेटिव खंड में शेयरों के लिए मूल्य दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव पेश किया है। यह मसौदा अस्थिरता प्रबंधन को मजबूत करने और बाजार में सूचना विषमता को कम करने के उद्देश्‍य से तैयार किया गया है। मूल्य बैंड उन सीमाओं को परिभाषित करते हैं जिनके भीतर स्टॉक एक्सचेंज की ट्रेडिंग प्रणाली द्वारा दिन के लिए खरीद और बिक्री के आदेश स्वीकार किए जाते हैं।

मुथूट फाइनेंस का चौथी तिमाही में मुनाफा 6% गिरा

मुथूट फाइनेंस ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। मुथूट फाइनेंस के मुनाफे में 6%  की गिरावट आई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 960.3 करोड़ रुपये से घटकर 902.6 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 7.7% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 1720.1 करोड़ रुपये से घटकर 1853.3 करोड़ रुपये हो गया है।

बंधन बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 57.5% गिरा

बंधन बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किया है। बैंक के मुनाफे में 57.5% की गिरावट आई है। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 1902.3 करोड़ रुपये से घटकर 808.3 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय 2540.2 करोड़ रुपये से घटकर 2471.8 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का ब्याज से शुद्ध आय में 2.7% की गिरावट आई है। 

चौथी तिमाही में गेल के मुनाफे में 78 फीसदी की गिरावट

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 78 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। स्टैंडअलोन मुनाफा 246 करोड़ रुपये से बढ़कर 604
करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर मुनाफा 145.6 फीसदी बढ़ा है, वहीं आय में 7.10 फीसदी की गिरावट आई है।

शेयर बाजार में 3% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Nexus Select Trust का स्टॉक

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) को 19 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 100 रुपये प्रति यूनिट के इश्यू प्राइस के मुकाबले 3% प्रीमियम के साथ लिस्ट किया गया था। एनएसई पर शुरुआती कीमत 103 रुपये थी, जो उम्मीद के मुताबिक थी। बीएसई पर यह 2.27% की बढ़त के साथ 102.27 रुपये पर खुला।

बजाज आलियांज लाइफ ने ULIP के लिए स्मॉल कैप फंड लॉन्च किया

निजी जीवन बीमाकर्ताओं में प्रमुख बजाज आलियांज लाइफ (Bajaj Allianz Life Insurance Company Ltd) ने यूलिप (ULIP) सेगमेंट में भारत का पहला स्मॉल-कैप फंड लॉन्च किया है, जिसमें दीर्घकालिक धन सृजन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह ग्राहकों को स्मॉल-कैप शेयरों के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करके पूँजी बढ़ाने का मौका देगा। 

Page 230 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!