शेयर मंथन में खोजें

News

SEBI ने डीमैट खाताधारकों के लिए नामांकन की समयसीमा बढ़ाई, 30 सितंबर तक का दिया समय

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कारोबार और डीमैट खाताधारकों के लिए नामांकन करने या नामांकन नहीं करने की समयसीमा छह महीने के लिए बढ़ा दी है। नयी समय सीमा 31 मार्च की बजाय 30 सितंबर कर दी गयी है।

पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार (28 मार्च) को स्थायी खाता संख्या (PAN) को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। यह विस्तार 31 मार्च को समाप्त होने वाली मौजूदा समय सीमा से कुछ समय पहले आया है। 

EPFO ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.15% ब्याज दर की सिफारिश की

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मंगलवार (28 मार्च) को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.15% की ब्याज दर रखने की सिफारिश की है। मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने करीब पाँच करोड़ अंशधारकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1% कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5% थी। यह 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब ईपीएफ ब्याज दर 8% थी।

जेबीआईसी से एसजेवीएन (SJVN) के दो सोलर प्रोजेक्ट को फंडिंग मिली

सरकारी कंपनी सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड को जापान से उसके दो सोलर प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक मदद मिली है। कंपनी को यह मदद जापान बैंक फॉर इन्टरनेशनल कॉपरेशन यानी जेबीआईसी (JBIC) से मिली है।

एलऐंडटी की सब्सिडियरी को पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को मिला ऑर्डर

लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को घरेलू और विदेशी बाजार के लिए नए ऑर्डर्स मिले हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को नए ऑर्डर्स मिले हैं।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स का बटरफ्लाई के साथ विलय का ऐलान

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी सीजीसीईएल (CGCEL) और किचेन अप्लायंस बनाने वाली कंपनी बटरफ्लाई गांधीमती ने विलय का ऐलान किया है। विलय का यह फैसला संयुक्त कारोबार में तेजी लाने के साथ बेहतर तालमेल को लेकर किया गया है।

More Articles ...

Page 249 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!