शेयर मंथन में खोजें

News

डॉ रेड्डीज ने अमेरिका में मेन फार्मा का जेनेरिक पोर्टफोलियो खरीदने का ऐलान किया

फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's Laboratories) ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनी मेन फार्मा (Mayne Pharma) का जेनेरिक पोर्टफोलियो खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये। यह सौदा डॉ रेड्डीज की सहयोगी कंपनी डॉ रेड्डीज लैब एसए ने अमेरिका में मेन फार्मा के यूएस जेनेरिक प्रिस्क्रिप्शन प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को खरीदने के लिए किया है।

बीईएल ने विशाखापत्तनम में नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर खोला

सरकारी नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) यानी बीईएल ने एक नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर यानी एसडीसी (SDC) खोला है। कंपनी ने यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर आंध्र प्रदेश के पोर्ट सिटी विशाखापत्तनम में खोला है।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन बोर्ड से 803 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मंजूर

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 24 फरवरी को हुई बोर्ड बैठक में निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने 803 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ट्यूब इन्वेस्टमेंट की सब्सिडियरी की 3000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

ट्यूब इन्वेस्टमेंट इंडिया की सब्सिडियरी की फंड जुटाने की योजना है। कंपनी की सब्सिडियरी टीआई (TI) क्लीन मोबिलिटी की 3000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी की यह रकम मार्च 2024 तक जुटाने की योजना है।

हाइड्रोजन बस के लिए ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का आरआईएल के साथ करार

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी आरआईएल (RIL) के साथ करार किया है। कंपनी ने यह करार हाइड्रोजन से चलने वाली बस को विकसित करने के लिए किया है। इस करार में रिलायंस तकनीकी साझीदार के तौर पर काम करेगी।

सीईओ के इस्तीफे की खबर से 8% तक टूटे महिंद्रा लाइफस्पेस के शेयर

रियल एस्टेट क्षेत्र की निजी कंपन महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स (MLDL) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद सुब्रह्मणियन के इस्तीफे से खबर से कंपनी के शेयर को तेज झटका लगा। कंपनी के शेयर शुक्रवार (24 फरवरी) को इंट्राडे कारोबार के दौरान 8% तक टूट कर 349.50 रुपये पर पहुँच गये।

More Articles ...

Page 253 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख