तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 63 फीसदी गिरा
आदित्य बिड़ला ग्रुप की मेटल फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को के मुनाफे में करीब 63 फीसदी की गिरावट आई है। मुनाफे में कमी की वजह लागत खर्च में बढ़ोतरी, महंगाई का असर मुख्य तौर पर रहा।
आदित्य बिड़ला ग्रुप की मेटल फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को के मुनाफे में करीब 63 फीसदी की गिरावट आई है। मुनाफे में कमी की वजह लागत खर्च में बढ़ोतरी, महंगाई का असर मुख्य तौर पर रहा।
दवा कंपनी अरविंदो फार्मा ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 19 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल 604 करोड़ रुपये के मुकाबले 491 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी (OMC) एचपीसीएल (HPCL) ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। कंपनी लगातार दो तिमाही से घाटे में रहने के बाद मौजूदा तिमाही में कंपनी मुनाफे में लौटी है।
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने तीन दिनों के एमपीसी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट अब 6.25% से बढ़कर 6.5% हो गया है।
एयर कूलर और अप्लायंस बनाने वाली कंपनी सिंफनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गया है।
अमेरिकी बाजार में तीन दिनों से चली आ रही गिरावट थम गई है। डाओ जोंस में 265 अंकों की तेजी रही तो वहीं नैस्डेक में 2% का उछाल रहा। निचले स्तरों से डाओ जोंस में 525 अंकों का सुधार देखा गया। भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सकारात्मक कारोबार देखने को मिला। फेड चेयरमैन जेरोम के भाषण के बाद बाजार में तेजी बनी। फेड चेयरमैन ने कहा कि डिसइनफ्लेशन शुरू हो गया है पर नियंत्रण में लाने में समय लगेगा। यूरोप में मिला-जुला कारोबार देखा गया। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की शानदार शुरुआत हुई।