शेयर मंथन में खोजें

News

डाबर का दूसरी तिमाही में मुनाफा 18% घटा, बोर्ड का सेसा आयुर्वेदिक में 51% हिस्सा खरीद को मंजूरी

एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी डाबर ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में करीब 18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 515 करोड़ रुपये से घटकर 425 करोड़ रुपये रहा है।

लार्सन ऐंड टूब्रो ने पेश किए शानदार नतीजे, मुनाफा 5%, आय 21% बढ़ी

इन्फ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलेडिटेड आधार पर मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 3222 करोड़ रुपये से बढ़कर 3395 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

6 नवंबर से खुलेगा स्विगी का IPO, ग्रे मार्केट का हाल देखकर सहमे निवेशक

कंपनियाँ जहाँ आईपीओ के जरिये शेयर बाजार से कारोबारी जरूरतों के लिए रकम जुटाने की कोशिश करती हैं, वहीं निवेशक एक झटके में मुनाफा पाने के लिए आईपीओ का इंतजार करते हैं। कुछ दिनों पहले ह्यूंदै का आईपीओ आया था और अब अगले सप्ताह स्विगी का आईपीओ आने वाला है। इस आईपीओ के लिए निवेशक 6 नवंबर से 8 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे।

आज शाम 6-7 बजे के बीच होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानिये इसके बारे में सबकुछ

आमतौर पर देश में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहार और राष्ट्रीय पर्व पर भारतीय शेयर बाजार में अवकाश रहता है। यानी इस दिन बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होती है बाजार बंद रहता है। दीवाली के त्योहार पर भी भारतीय शेयर बाजार बंद रहता है, मगर शाम को कुछ घंटों के लिए बाजार खुलता है और इस वक्त लोग शेयरों में कारोबार करते हैं, इसी समय को 'मुहूर्त ट्रेडिंग' कहा जाता है।

केनरा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 11.3%, एनआईआई 4.63% बढ़ा

केनरा बैंक ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 11.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुनाफा 3606 करोड़ रुपये से बढ़कर 4015 करोड़ रुपये हो गया है। एसेट क्वालिटी में सुधार का असर मुनाफा पर दिखा है। ब्याज से शुद्ध आय में 4.63% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

दूसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 15%, आय 5% बढ़ी

फार्मा की दिग्गज कंपनी सिप्ला ने दूसरी तिमाही के नतीजे मंगलवार को जारी किए है। कंपनी के मुनाफे में 15% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 1131 करोड़ रुपये से बढ़कर 1303 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी की आय में 5% की वृद्धि दर्ज हुई है।

More Articles ...

Page 79 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!